पहलगाम आतंकी हमले के बदले की धमकी को लेकर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के बीच चल रहा झगड़ा बढ़ गया है। अब भट्टी ने एक कॉल रिकॉर्डिंग जारी की है। उसने दावा किया कि यह लॉरेंस की आवाज है। हालांकि, भट्टी के इस दावे की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता। भट्टी ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच गैंगस्टर लॉरेंस को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की है। उसने कहा कि लॉरेंस को भाजपा का सपोर्ट है। लॉरेंस को जेल में आते ही मोबाइल मिल जाता है। बता दें कि लॉरेंस गैंग ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद को मारकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देनी शुरू कर दी। भट्टी ने यह भी कहा कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और महाराष्ट्र के NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल से जुड़े सबूत भी सार्वजनिक कर देगा। हालांकि…
Read More
पाकिस्तानी डॉन ने ऑडियो जारी की, लॉरेंस की बताई:गैंगस्टर को BJP से जोड़ने की कोशिश; पहलगाम हमले के बदल
