पाकिस्तान में रह रही एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव ने शुक्रवार को पाकिस्तान से वीडियो जारी किया। कहा कि यदि मुझे सरकार से न्याय नहीं मिला तो कोर्ट की शरण लेगी। निकिता का आरोप है कि उसकी शादी 26 जनवरी 2020 को पाकिस्तान में ही हिंदू रीति-रिवाज से विक्रम नागदेव से हुई थी। एक महीने बाद 26 फरवरी 2020 को विक्रम मुझे भारत ले आया। फिर वीजा में तकनीकी प्रॉब्लम बताते हुए 9 जुलाई 2020 को अटारी बार्डर से मुझे वापस कराची भेज दिया। तब से उसने कभी मुझे वापस भारत लाने के प्रयास ही नहीं किया। निकिता बार-बार उसे भारत बुलाने का कहती रही है। इस बीच विक्रम ने दिल्ली की शिवांगी डिंगरा से सगाई कर ली। निकिता ने कहा कि मैंने एक बार शिवांगी से बात की तो उसने इस बात से ही इनकार कर दिया कि वह मेरे पति विक्रम नागदेव को जानती भी नहीं है। पाकिस्तानी महिला ने वीडियो में क्या कहा…
Read More
पाकिस्तान की महिला ने PM मोदी से मांगी मदद:पति को डिपोर्ट करने की मांग, कहा
