पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के लिए जासूसी करने वाला उत्तर प्रदेश का नौमान इलाही हरियाणा की पानीपत पुलिस की गिरफ्त में है। नौमान की उम्र अभी 24 साल ही है और वह केवल 8वीं तक पढ़ा है। उसके पिता अहसान इलाही लोगों का पासपोर्ट बनवाने का काम करते थे। पांच साल पहले जब उनकी मौत हुई तो नौमान ने इस धंधे को अपना लिया। वह कैराना में रहकर पाकिस्तान और दूसरे मुस्लिम देशों में जाने वाले लोगों के पासपोर्ट बनवाने का काम किया करता था। खुफिया एजेंसियों को शक है कि इसी दौरान वह आतंकी इकबाल काना के संपर्क में आया। पुलिस सोर्सेज की माने तो नौमान पासपोर्ट बनवाने के धंधे के बारे में किसी को ज्यादा नहीं बताता था। यहां तक कि उसके जीजा-बहन भी इस बारे में नहीं जानते थे। पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी इस काम को छिपाने के लिए ही की। पानीपत में रहकर नौमान ने क्या-क्या किया…
Read More