रीवा में पिकनिक स्पॉट पूर्वा वाटरफॉल में एक अमानवीय हरकत सामने आई है। युवक-युवती को एकांत में देखकर चार बदमाश वहां पहुंच गए। उन्होंने रुपए की डिमांड कर युवती से हरकत की कोशिश की। उनके पास रखे रुपए छीन लिए। इसके बाद और पैसों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर दोनों को निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाया। बदमाशों ने कहा कि तुम लोगों को दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। युवक-युवती बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। आरोपियों ने दोनों को पीटा और वीडियो वायरल कर दिया। घटना 5-6 दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि पीड़ितों ने अभी तक मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई हैं। पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। पीड़िता बोली- मैं गिड़गिड़ाती रही…
Read More
पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र किया, वीडियो बनाया:रीवा में बदमाश बोले-मुंह दिखाने लायक
