पूर्णिया में बदमाशों ने मंगलवार को कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की रूप में हुई है। वे शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। सूरज हमेशा बंदूकधारी गार्ड के साथ चलते थे। जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त भी उनके साथ गार्ड मौजूद था। कार से उतरने के दौरान बदमाशों ने सूरज पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कीं। इनमें 3 गोलियां सूरज को लगीं। उनके साथ मौजूद प्राइवेट गार्ड और फुफेरे भाई बचाने दौड़े तो उन पर भी फायरिंग की गई। दोनों जान बचाकर भागे। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। परिवार ने नेवालाल चौक के रहने वाले 2 भाई ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों स्मैक का गिरोह चलाते हैं। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। इधर…
Read More