पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी कर ली है। सामने आई तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि यह शादी आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई। इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और बाद में डिलीट कर दी थीं। कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई बधाई दी। दो-तीन और महिलाओं से शादी की चर्चा
दीपक जोशी जोशी की दो और महिलाओं से भी शादी की चर्चाएं हैं। इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। पल्लवी से पहले नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता रही हैं। नम्रता का दावा है कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके घर में रहती हैं। जबकि…
Read More
पूर्व भाजपा मंत्री दीपक ने कांग्रेस नेत्री से शादी की:जोशी ने मंदिर में पल्लवी की मांग में सिंदूर भरा; तस्वीरें सामने आईं
