नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू में बुधवार देर शाम फायरिंग की कोशिश की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब फारूक अब्दुल्ला शादी से जा रहे थे तभी हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर अब्दुल्ला के सिर पर बंदूक तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया और हमलावर को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर बोला- फारूक अब्दुल्ला 20 साल से टारगेट थे हमला करने वाले कमल सिंह जामवाल ने पुलिस को बताया- ‘मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।’ हमलावर पिछले कई सालों से लाइसेंसी हथियार इस्तेमाल कर रहा है। सुरजीत सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस का कार्यकर्ता है…
Read More
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, VIDEO:हमलावर ने सिर पर बंदूक तानी, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया; डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे
