प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिसंबर को पीईसी (पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज) में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार देर रात प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासक ने सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। नए कानूनों की समीक्षा और पुलिस को रिटर्न गिफ्ट प्रधानमंत्री का यह दौरा 1 जुलाई से देशभर में लागू हुए 3 नए कानूनों की समीक्षा और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इन्हें सबसे पहले लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। पीईसी में आयोजित इस कार्यक्रम में कई राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 15 हजार लोग शामिल होंगे। हेलिकॉप्टर से लेकर पीईसी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर राजिंदरा पार्क में उतरेगा…
Read More
प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन सख्त:पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा कड़ी, होट
