कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”अगर अय्यर का बयान पुराना है तो हम आज इस पर चर्चा क्यों कर रहे हैं।” प्रियंका ने शुक्रवार (10 मई) को पार्टी नेता मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। यूपी के अमेठी में एजेंसी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा को वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। लोग नहीं चाहते की धर्म और जाति के आधार पर इलेक्शन हो। चुनाव जीतने के लिए भाजपा हिंदू-मुस्लिम वाली बयानबाजी कर रही है। रायबरेली और अमेठी सीट पर पांचवे फेज में 20 मई को मतदान होना है। प्रियंका वोटिंग तक दोनों सीटों पर लगातार चुनावी रैलियां कर रही हैं। रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के दिनश प्रताप सिंह के बीच लड़ाई है और अमेठी से भाजपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का मुकाबाल कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है। प्रियंका के इंटरव्यू की 3 खास बातें मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान को इज्जत दे भारत…
Read More
प्रियंका बोली
