हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे। इसी साल 31 मार्च को इनकी रिटायरमेंट थी। सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है…
Read More