जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शोपियां और अनंतनाग में हुए आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले में जांच करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से टूरिज्म सेक्टर पर असर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार (18 मई) की रात एक घंटे के भीतर दो जगह आतंकी हमले हुए थे। पहली घटना अनंतनाग के पहलगाम के पास एक ओपन टूरिस्ट कैंप में हुई थी। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट कपल को गोली मार दी थी। पति-पत्नी रिसॉर्ट में रुके हुए थे। उनकी हालत स्थिर है। कपल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। इस घटना के कुछ देर बाद शोपियां के हीरपोरा में रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख को गोली मारी थी। ऐजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया था…
Read More