सोशल मीडिया पर एक वीडियो सांप्रदायिक रंग देकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की पटरी पर फिश प्लेट और कीज के पार्ट रखे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सूरत का है। जहां रेल जिहाद करने की कोशिश की गई। इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। जितेंद्र प्रताप सिंह नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग : सूरत में बहुत बड़े रेल जिहाद की कोशिश नाकाम हुई। किम रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे रेलवे के कई फिश प्लेट और तमाम चाबियां खुली हुई मिली। ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे के लोग ट्रैक को दुरुस्त करने में लगे हैं। गौरतलब है कि इस जगह पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में विशेष समुदाय की आबादी है। (अर्काइव) इसी कैप्शन और दावे के साथ मनीष कश्यप नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी ये वीडियो शेयर किया। (अर्काइव) पीएन रॉय नाम के यूजर ने लिखा- ट्रेन जिहाद होते-होते बचा। सूरत में किसी आतंकी ने फिश प्लेट निकाल कर पटरी पर रख दिया था। (अर्काइव) सनातनी योद्धा नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- मित्रों एक बार फिर से रेल जिहाद की घटना सामने आ रही है। इस बार निशाना सूरत के हिंदू थे…
Read More
फेक न्यूज एक्सपोज:ट्रेन जिहाद के नाम से VIDEO वायरल; जानिए क्या है दावे की सच्चाई
