पंजाब CM भगवंत मान की फर्जी वीडियो फेसबुक से हटा दी गई है। मोहाली कोर्ट ने बीते दिन यानी गुरुवार को फेसबुक को इसे हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद अब जगमन समरा के अकाउंट से ये वीडियो हटा दी गई है। अब उसके अकाउंट पर लिखा है- यह सामग्री अब उपलब्ध नहीं है। हांलाकि फेसबुक पर एक्शन होने के बाद आरोपी अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। गुरुवार रात को उसने पोस्ट कर कहा कि पुलिस मेरे गांव में जाकर महिलाओं को परेशान कर रही है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो मैंने पोस्ट की है। मैं भारत से जेल तोड़कर यहां आया हूं। CM की फेक वीडियो को लेकर सरकार बुधवार को ही कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद कोर्ट ने फेसबुक को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए थे। जगमग ने 20 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम को लेकर 2 फर्जी पोस्ट शेयर की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विदेश से ये पोस्ट पोस्ट की गई थी। अब पढ़े इंस्टाग्राम पर आरोपी ने क्या लिखा…
Read More