चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को बम होने का शक हुआ। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। फिलहाल, फ्लाइट में तलाशी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6E-5314 आज सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। बम की आशंका के बीच फ्लाइट को एक आइसोलेशन-बे में ले जाया गया…
Read More