पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात तनाव के बाद इलाके में इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। कोई समस्या नहीं है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था…
Read More