कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को पूर्व सीएम ममता बनर्जी की डिजाइन की हुई एक मूर्ति को गिरा दिया गया। इस मूर्ति में शरीर से कटे हुए दो पैर और उनके ऊपर एक फुटबॉल बनी हुई थी। इसे साल 2017 में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से पहले लगाया गया था। इस पर पिछली टीएमसी सरकार का ‘विश्व बांग्ला’ लोगो भी लगा हुआ था। शुरुआत से ही यह विवादों में रही। कई लोग और फुटबॉल फैंस इसके अजीबोगरीब डिजाइन को बेहद खराब और भद्दा बताते थे। नए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के अगले दिन कहा था कि हम इस मूर्ति को गिरा देंगे। खेल मंत्री बोले- बदसूरत और बेमतलब पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने 17 मई को कहा था कि इस बदसूरत और बेमतलब के ढांचे का इस स्टेडियम की खूबसूरती से कोई मेल नहीं है। शनिवार सुबह जब लोग स्टेडियम के वीवीआईपी गेट के पास पहुंचे…
Read More
बंगाल सरकार ने ममता की डिजाइन की हुई मूर्ति हटाई:शुभेंदु ने शपथ के बाद कहा था
