बजट पेश होने के साथ ही इसे लेकर रिएक्शन भी आने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा- पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह नौजवानों को अनगिनत नए मौके देने वाला बजट है। हालांकि बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को खास तवज्जो दिए जाने से विपक्ष नाखुश है। विपक्ष के नेताओं ने इसे सरकार बचाओ बजट बताया है। बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए बजट में 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। विपक्ष का कहना है कि बजट में भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं…
Read More
बजट पर सरकार-विपक्ष का रिएक्शन:PM बोले
