हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खुड्डन में आज (18 सितंबर) ओलिंपियन रेसलर व किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम होगा। परिजनों और गांव के लोगों के साथ कई राजनीतिक व खेल जगत की हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी। बलवान पूनिया का निधन 11 सितंबर की शाम को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ था। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और करीब एक साल से घर पर ही रह रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 18 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव खुड्डन में किया गया था…
Read More
बजरंग पूनिया के पिता की रस्म पगड़ी आज:11 सितंबर को दिल्ली में ली थी आखिरी सांस, झज्जर में हुआ अंतिम स
