उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज सुबह 10 बजे के आसपास परिसर में सेना ने पारंपरिक धुन बजाई। आज 205 दिन बाद शीतकाल के लिए दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ ही चार धाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। इस खास अवसर पर मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे को फूलों से सजाया गया है। मंदिर में 8 हजार से ज्यादा भक्त पहुंच चुके हैं। शुक्रवार से जारी पंचपूजा की आखिरी प्रक्रिया भी आज संपन्न होगी…
Read More