उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकी गिरफ्तार हुआ है। उसकी पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है। यूपी STF के मुताबिक, वह BKI के जर्मनी-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सीधे संपर्क में भी था। यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े 3 बजे छापेमारी कर लाजर मसीह को गिरफ्तार किया। वह पंजाब के अमृतसर जिले के कुर्लीयाना गांव का रहने वाला है। पिछले साल 24 सितंबर को लाजर मसीह पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। STF को उसके पास से 3 हैंड ग्रेनेड…
Read More
बब्बर खालसा का आतंकी कौशांबी से गिरफ्तार:पाकिस्तानी एजेंसी ISI के संपर्क में था, हैंड ग्रेनेड और वि
