संसद में गुरुवार को विदेश मंत्रालय की स्थायी समिति की ने एक रिपोर्ट पेश की। इसके अनुसार बांग्लादेश की वायुसेना के लालमोनिरहाट एयरबेस की हवाई प‌ट्टी चीन बना रहा है। साथ ही चीन बांग्लादेश के पेकुआ में 8 पनडुब्बियों का अड्डा भी बना रहा है। बांग्लादेश की नौसेना के पास अभी 2 पनडुब्बी हैं। बांग्लादेश ने इसी साल मार्च में चीन के साथ एमओयू किया है। इसके तहत मोंगला पोर्ट का 370 मिलियन डॉलर से विस्तार होगा। भारत ने बांग्लादेश के डीजीएमओ से लालमोनिरहाट पर पूछा तो सफाई आई कि इस हवाई पट्टी का सैन्य उपयोग नहीं करेंगे। कमेटी को गैर सरकारी विशेषज्ञों ने बताया कि 1971 के बाद से भारत बांग्लादेश में सबसे बड़ी सामरिक चुनौती का सामना कर रहा है। सीमा से 15 किमी दूर ही चीन की मौजूदगी लालमोनिरहाट एयरबेस भारत की उत्तरी सीमा से 15 किलोमीटर दूर है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर इसकी जद में आता है…
Read More