बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बुधवार को भी BJP और हिंदू संगठनों ने देश पांच राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के कई लैंड पोर्ट्स पर प्रदर्शन हुए। इस दौरान कोलकाता और हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं। हावड़ा में पुलिस ने BJP समर्थित रैली को हावड़ा ब्रिज की ओर जाने से रोक दिया। गुस्साए प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाया। पुलिस ने कहा कि आम लोगों परेशानी न हो इसलिए कार्रवाई की गई। वहीं जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थानीय हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं ने कालीबड़ी चौक पर प्रदर्शन किया…
Read More