आम आदमी पार्टी(AAP) के नेता और पूर्व मंत्री को दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम हिरासत में ले लिया। पार्टी के मुताबिक जनकपुरी से ही कुछ अन्य नेताओं को भी मौके से हिरासत में लिया गया है। भारद्वाज दिल्ली के जनकपुर बाइकर डेथ केस में मामले में घटनास्थल पर कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पार्टी नेता मृतक कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मोमबत्तियां जलाने की भी अनुमति नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने मार्च को रोक दिया और नेताओं को हिरासत में ले लिया। 5 फरवरी की देर रात जनकपुर में 25 वर्षीय कमल ध्यानी की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। परिवार मृतक को रात भर ढूंढता रहा। 6 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद गड्ढे में कमल का शव मिला था। 5 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर लाइव में जानकारी दी पुलिस वैन में ले जाते समय…
Read More