मुंबई में NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी पंजाब का निकला। यह आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर है। वह जालंधर में नकोदर के शंकर गांव का रहने वाला है। जालंधर की रुरल पुलिस ने साल 2022 में इसे ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, मर्डर और डकैती के केस में गिरफ्तार किया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या 3 शूटरों ने की। इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा में कैथल जिले के गांव नरड़ का रहने वाला है। बाकी 2 शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इनमें से हरियाणा के गुरमेल और दूसरे शूटर धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरा शूटर शिवकुमार अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जीशान अख्तर ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था। जिस वक्त सिद्दीकी को गोलियां मारीं गई…
Read More