बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जिनमें पति-पत्नी और उनका एक बेटा शामिल हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। तेज रफ्तार अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की गाड़ी सिमटकर 7 फीट की हो गई। एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिल पाया। गाड़ी में आगे बैठे लोगों के शव सीट से चिपक गए। अगले हिस्से को काटकर उनके शव के टुकड़ों को निकाला गया। जबकि पीछे बैठे लोगों का हाल भी बहुत बुरा था। घटना की सूचना मिलते ही देवा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ। सभी मृतक और घायल बाराबंकी के फतेहपुर तहसील के हैं। पहले देखिए 3 तस्वीरें…
Read More