हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा में बीती रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नम्होल में इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद कई लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। जगह- जगह लैंडस्लाइड से किसानों की फसलों और जमीन भी बह गई। बिलासपुर और कांगड़ा में पूरी रात तेज बारिश हुई। आज (शनिवार) और कल भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। परसों यानी 15 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके बाद 17 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस सीजन में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुका है। एक जून से 12 सितंबर के बीच 678.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है…
Read More