मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बातचीत हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। वो लोग उसे किसी से बात नहीं करने दे रहे हैं।’ यह कहते हुए मोनालिसा की मां लता भोंसले छाती पीट-पीटकर रोने लगती है। मोनालिसा भोंसले प्रयागराज कुंभ 2025 से चर्चा में आई थी। अब अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी करने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पहुंचे। परिवारवालों से मिले। परिजन को ढांढस बंधाया। फरमान और उसके साथियों पर लव जिहाद का आरोप लगाया। दैनिक भास्कर की टीम महेश्वर में बंजारों के डेरे यानी मोनालिसा के घर पहुंची। यहां उसकी मां लता भोंसले…
Read More
बुआ बोली
