राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को मोनू मानेसर भरतपुर की सेवर जेल से बाहर आया। मोनू मानेसर को लेने के लिए हरियाणा से बड़ी संख्या में समर्थक और गोसेवक भरतपुर पहुंचे थे। शाम करीब 7.30 बजे मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर लाया गया। इसके बाद मोनू काले रंग की गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया। इस दौरान सड़क के एक तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मोनू मानेसर के वकील नवीन कुमार जांगड़ा ने बताया- ढाई साल के बाद मोनू मानेसर जेल से रिहा हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट से मोनू को 5 मार्च को जमानत मिल गई थी। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर गांव का रहने वाला मोहित यादव उर्फ मोनू गोरक्षक और बजरंग दल से जुड़ा रहा है। साल 2023 में उस पर गोतस्करी के शक में नासिर और जुनैद की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। जुनैद और नासिर की हत्या कर जलाए थे शव
हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी…
Read More