बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की रेड में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिली है। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक में छापा DGP अलोक कुमार ने बताया कि CCB ने मंगलवार दोपहर जेल के सभी हाई-प्रोफाइल कैदियों के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 5 घंटे चली। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक अन्य कैदी प्रताप राय के पास भी मोबाइल फोन मिला। रेवन्ना और राय के खिलाफ परप्पना अग्रहारा जेल में जेल एक्ट की धारा 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस धारा में जेल में प्रतिबंधित सामान लाने या बाहर ले जाने…
Read More
बेंगलुरु जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी मिली; पूर्व सांसद रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे
