पठानकोट में कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्यारा कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि उनका पड़ोसी ही था। जांच में सामने आया है कि पड़ोसी ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। वह टोपी पहनकर और हाथ में खाली डिब्बा लेकर घर पहुंचा था। उसने महिला को कहा था कि आपके बेटे ने सामान भेजा है। अचानक चेहरे से कपड़ा सरकने के कारण महिला ने उसे देख लिया तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के 2 कंगन लेकर भाग निकला। घर जाकर मुंह हाथ धोए और मोहल्ले में शोर मचने पर लोगों की भीड़ में शामिल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कातिल छत के रास्ते भागा है…
Read More