महोबा में बैंक मैनेजर की काम करते समय मौत हो गई। वह कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। दो मिनट के अंदर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। साथी कर्मचारी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला महोबा के कबरई कस्बे स्थित HDFC बैंक के मेन ब्रांच का है। यहां राजेश कुमार शिंदे (38) रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। लैपटॉप पर काम करते-करते वह बेहोश हो गए। कुर्सी पर ही लुढ़क गए। यह देख बगल में बैठे कर्मचारी ने तुरंत बाकी साथियों को बुलाया। घटना 19 जून की है…
Read More
बैंक में काम करते-करते मैनेजर की मौत:महोबा में लैपटॉप पर काम कर रहे थे, कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हुए…फिर उठे नहीं
