एअर इंडिया के एक पायलट ने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित तकनीकी खराबी की सूचना दी है। लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु तक उड़ान संचालन के बाद यह शिकायत दर्ज की गई। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में उल्लेख किया कि बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था और वह अपनी स्थिति में लॉक नहीं हो पा रहा था। बता दें कि ‘रन’ और ‘कट ऑफ’ स्विच का उपयोग इंजन को शुरू या बंद करने के लिए किया जाता है। यह विमान उड़ान संख्या एआई-132 का संचालन कर रहा था…
Read More