पंचों को अधिकार नहीं कि मोबाइल यूज करने पर बैन लगाने का फरमान जारी करें। हमारे भाई व परिवार के कई लोग अन्य राज्यों में काम करते हैं। उनसे वीडियो कॉल पर बात कैसे करेंगे? मोबाइल पर रील और सीरियल देखती हूं। अब घर में ही जब निर्णय लिया गया है कि स्मार्टफोन का यूज नहीं होगा तो मैं भी नहीं करूंगी। ये कहना है जालोर जिले के चौधरी समाज सुंधामाता पट्टी की गजीपुरा गांव की महिलाओं और बेटियाें का। यहां पंचों ने 26 जनवरी से 15 गांव की बहू-बेटियों के स्मार्टफोन उपयाेग पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं सार्वजनिक समारोह से लेकर पड़ोसी के घर पर भी फोन ले जाने पर पाबंदी रहेगी। वह स्मार्ट फोन की जगह की-पैड फोन उपयोग में ले सकेंगी। समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने इस बेतुके फैसले के पीछे कुतर्क दिया है कि महिलाओं के पास मोबाइल होने से बच्चे इसका उपयोग करते हैं। उनकी आंखें खराब होने का डर रहता है। हालांकि बैठक में पुरुषों की आंखों की सुरक्षा को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया। बहरहाल महिलाएं इस फैसले के बारे में क्या सोचती हैं…
Read More
‘भाई दूसरे राज्य में, कैसे करूंगी वीडियो कॉल’:राजस्थान में पंचों का मनमाना फैसला, महिलाएं स्मार्टफोन नहीं चलाएंगी, सरपंच बोले
