महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार हलचल पैदा हो गई है। खबर है कि एनसीपी के दोनों गुटों को विलय कर एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार संसद में इस बार महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक लाने वाली है। इसीलिए एनडीए के पार्टी नेतृत्व ने सुझाव दिया है कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट आपस में फिर से मिल जाएं और एनडीए की सहयोगी पार्टी बन जाएं। बजाय इसके कि कोई भी दल सत्ताधारी पार्टी में विलय करे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि NCP (SP) (नेशनल कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार) कुछ शर्तों के तहत परिसीमन विधेयक के प्रति अपने समर्थन पर पुनर्विचार कर सकती है। पार्टी का यही नरम रुख एनडीए से गठबंधन का संकेत हो सकता है। भाजपा इस मानसून सत्र से पहले सदन में अपनी संख्या बल बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है। दोनों गुटों को कैबिनेट में पद देने का प्रस्ताव सूत्रों के मुताबिक…
Read More