भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां यास्मीन पूनावाला का महाराष्ट्र के पुणे में एक्सीडेंट हुआ है। घटना 3 फरवरी की शाम 6 बजे शहर के एक पेट्रोल पंप की है। घटना में यास्मीन गंभीर घायल हुई हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई। इसमें नजर आ रहा है कि यास्मीन पंप पर साइड में खड़ी हैं। उनकी और स्टाफ की कारों में पेट्रोल डलवाया जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार रिवर्स होती हुई उनके करीब आती है। यास्मीन का ध्यान भी दूसरी तरफ था। उनकी नजर पास आती कार पर नहीं गई। कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। यास्मीन नीचे गिर जाती हैं। पंप पर मौजूद लोग और यास्मीन का स्टाफ उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं। इसी दौरान कार ड्राइवर फरार हो जाता है। घटना की 3 तस्वीरें… कार ड्राइवर ने न हॉर्न बजाया…
Read More
भाजपा प्रवक्ता की मां का एक्सीडेंट, VIDEO:कार ने पीछे से टक्कर मारी; शहजाद पूनावाला बोले
