पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की मूर्ति तोड़ने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिर तोड़ना और मंदिरों में चोरी होना आम बात है। मुर्शिदाबाद के लोग पहले ही भाग चुके हैं। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है। दरअसल यह घटना 21 मार्च को मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के ब्लॉक 2 में हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने रामनवमी के लिए तैयार श्रीराम की मूर्ति से तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। सुवेंदु ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते जिहादी हमला बढ़ता ही जा रहा है। इस सरकार को तुरंत अलविदा कहना जरूरी हो गया है। नहीं तो आने वाले दिनों में इस राज्य में सनातनियों के लिए और भी बुरे हालात इंतजार कर रहे हैं। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स देश के 5 राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं……
Read More