मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुक माय शो की मूल कंपनी बिग ट्री एंटरटेनमेंट के CEO आशीष हेमराजानी और कंपनी के टेक्निकल हेड को नया समन जारी किया है। इनसे ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट टिकटों की कालाबाजारी की जांच के सिलसिले में पूछताछ होनी है। हेमराजानी और तकनीकी प्रमुख को 27 सितंबर को बुलाया था। पेश नहीं होने के बाद दूसरी बार समन जारी किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों ने इस संबंध में अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More