दिल्ली के 3 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इसके बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इनमें से एक स्कूल सेंट्रल दिल्ली के झंडेवालान इलाके में बीटी तमिल स्कूल है। इस स्कूल ने सुबह करीब 9.12 बजे DFS को धमकी की सूचना दी थी। एक और स्कूल ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी। सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कांग्रेस ने केरल में रमेश चेन्निथला को विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया…
Read More
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला, पुलिस तलाशी में जुटी
