मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने नालासोपारा के पेल्हार इलाके में चल रही एक अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारकर लगभग ₹13.44 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। यह फैक्ट्री पेल्हार पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र बोडप्पा वानकोटी और उनकी टीम इलाके में गश्त और निगरानी में लापरवाही की। गंभीर लापरवाही को देखते हुए गृह विभाग ने इंस्पेक्टर वानकोटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More