जम्मू- कश्मीर से आतंकवाद कब ख़त्म होगा, यह तो पता नहीं, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के लगभग ख़ात्मे की उम्मीद दिखाई देने लगी है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने यहाँ तीस नक्सलियों को मार गिराया। इसके छह महीने पहले एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इस एक साल में ही यहाँ पौने दो सौ नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों की आक्रामक शैली ने बस्तर को नक्सलवाद से आज़ाद करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। यह ज़रूरी भी था। बस्तर में नक्सलियों द्वारा किया गया अब तक का सर्वाधिक वीभत्स नरसंहार कभी भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल…
Read More