संसद सत्र ख़त्म हो चुका था। तमाम राजनीतिक बहसों और तर्कों को विराम मिल चुका था। फिर बारी आई क्रिकेट की। क्रिकेटरों की… और क्रिकेट प्रेमियों की। हालाँकि भारत की विजय हुए चार दिन बीत चुके थे। लेकिन टीम इंडिया जब देश लौटी तो लगा ये तो आज की ही बात है। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल से स्वागत किया। प्रधानमंत्री टीम के एक- एक सदस्य से मिले और क़रीब दो घंटे उनसे बातचीत करते रहे। इसके बाद टीम दिल्ली से मुंबई पहुँची। मरीन ड्राइव पर उमड़े जन- समुद्र के आगे मुंबई वाला समुद्र बौना नज़र आ रहा था। क्रिकेट के प्रति ऐसा जोश…
Read More