मणिपुर के इंफाल में सोमवार सुबह 6 बजे घनप्रिया महिला कॉलेज के गेट के बाहर ग्रेनेड मिला। बम के साथ एक नोट भी रखा था। इसमें लिखा था, सरकार के लिए वफादार बनाने वाली शिक्षा मुर्दाबाद। छात्रों के अधिकारों का सम्मान करें, मुफ्त शिक्षा अभियान की जय। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज किया। बम रखने की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। न ही पुलिस बम रखने वालों का पता लगा सकी है। थौबल जिले में एक डॉक्टर के घर में रखा बम
मणिपुर के ही थौबल जिले के खंगाबोक इलाके में शनिवार 27 अक्टूबर रात बदमाशों ने एक डॉक्टर घर पहुंचकर उसके सामने टेबल पर ग्रेनेड बम रख दिया। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में रात करीब 8:30 बजे जिप्सी में हथियारों से लेस सात बदमाश सुर अस्पताल के डॉ…
Read More