महाराष्ट्र के रायगढ़ में खराब सड़क की रिपोर्टिंग कर रही स्कूली छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढे दिखाते हुए एक-दूसरे से रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब किए। असर यह हुआ कि स्थानीय विधायक ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए। यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है। विधायक ने कहा कि बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी। सड़क पर हुए गड्‌ढों की एक तस्वीर… खराब सड़क पर छात्रा का तंज- चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता मुंबई से रायगढ़ 164 किलोमीटर दूर है। वीडियो में एक छात्रा नेहा अपने छाते को आईडी यानी माइक बनाती है और दूसरी छात्रा से बात करती है। तीसरी छात्रा कैमरामैन का काम करती है। वह सड़क की खराब हालत पर सवाल करती है। इस पर दूसरी लड़की मराठी में जवाब देती है,’यह सड़क समृद्धि महामार्ग जैसी है। चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता। यह पैदल चलने लायक भी नहीं है।’ तीसरी छात्रा…
Read More