बिहार के दरभंगा के रहने वाले IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह वर्तमान कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेंगे। 35 साल की नौकरी के बाद फणसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। देवेन भारती 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर रहे हैं। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। देवेन आज शाम को पद संभालेंगे। 26/11 हमले की जांच में शामिल थे 2014 से लेकर 2019 तक फडणवीस के CM कार्यकाल के दौरान भारती जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर थे। भारती मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की जांच में शामिल थे। पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में उनका अहम रोल रहा। कमिश्नर की रेस में कई नाम थे विवेक फणसालकर के रिटायर होने के बाद चर्चा थी कि पद किसे मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद दाते…
Read More
मुंबई पुलिस की कमान संभालेंगे बिहार के देवेन भारती:पुलिस कमिश्नर बने, कसाब को फांसी दिलवाने में अ
