मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां एक ही रनवे पर दो एयरक्राफ्ट एक साथ दिखाई दिए। रनवे पर इंडिगो का एयरक्राफ्ट लैंड कर रहा था, जबकि इसके ठीक आगे एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने (टेकऑफ) की तैयारी में था। हालांकि दोनों एयरक्राफ्ट एक-दूसरे से टकराने से बच गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी (ATCO) को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली और एअर इंडिया का विमान तिरुवनंतपुरम जा रहा था
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाला एअर इंडिया का विमान AI657 उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 5053 ने भी उसी रनवे पर लैंडिंग की। इंडिगो की ये फ्लाइट इंदौर से दिल्ली जा रही थी। ATC गिल्ड इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव ने कहा…
Read More
मुंबई में एक रनवे पर पहुंचे दो एयरक्राफ्ट, VIDEO:एअर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ कर रही थी, तभी इंडिगो की लैंडिंग हुई; हादसा टला
