मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार देर रात एक पिता ने अपनी पत्नी और 14 साल की बेटी पर ब्लेड से हमला कर दिया। बेटी अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी ने उसकी गर्दन पर हमला किया। चीख सुनकर बचाने आई पत्नी के पेट पर भी ब्लेड मारा। पड़ोसियों ने मां- बेटी को बचाया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है और अक्सर पत्नी पर अफेयर का शक करता था। हमले से पहले पति-पत्नी के बीच भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रोज मारपीट करता था आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपी हनुमंत सोनावले (37) लंबे समय से शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। पिछले कई महीनों से घर में रोज झगड़े हो रहे थे। शनिवार को पत्नी का जन्मदिन था। पत्नी और बेटी डिनर पर बाहर गई थीं…
Read More
मुंबई में सोती हुई बेटी पर ब्लेड से हमला:आरोपी नशे में था, पत्नी से भी लड़ाई की, दोनों में तलाक का केस चल रहा
