महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि अगर मुस्लिम भी गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले होने चाहिए। अमृता मंगलवार को चंद्रपुर के सबसे बड़े महाशिवलिंग मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही। राण ने नवरात्रि में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का विरोध किया था। गणेशोत्सव में डीजे को लेकर कहा- आसपास के लोगों को परेशानी न हो अमृता फडणवीस ने गणेशोत्सव के दौरान डीजे और तेज संगीत को लेकर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाते समय सभी को सरकार और अदालतों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हमारे उत्सवों के कारण समाज या क्षेत्र के अन्य नागरिकों को कोई परेशानी न हो। घर पर यथासंभव धर्म का पालन करना अच्छा है…
Read More
मुस्लिम भी गरबा देखने आएं तो इसमें कुछ गलत नहीं:महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं
