प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के डिब्रूगढ़ जिले में 10,600 करोड़ रुपए की लागत वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया यूरिया प्लांट की नींव रखेंगे। इससे पूरे इलाके में किसानों को यूरिया आसानी से मिल सकेगी। मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। वे नामरूप में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्प लिमिटेड (BVFCL) के मौजूदा परिसर में नए फर्टिलाइजर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। भूमि पूजन के बाद मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। ये पिछले 4 महीने में उनका दूसरा दौरा है। चुनाव से तीन महीने पहले वे राज्य में कुल 15,600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने गुवाहाटी में 5000 करोड़ की लागत वाली लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। यहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा से असम विरोधी काम किया। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को खुली छूट दी और यहां की डेमोग्राफी बदली। नई यूनिट के बारे में 4 पॉइंट में जानें…
Read More