हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए यात्री डॉक्टर यूट्यूब चैनल वाले नवांकुर चौधरी ने 24 घंटे के भीतर फिर सफाई दी है। रोहतक के रहने वाले नवांकुर ने 15 मिनट का वीडियो जारी किया। इसमें नवांकुर ने कहा कि ज्योति उसकी फ्रेंड नहीं बल्कि सिर्फ फैन है। इसी के नाते पाकिस्तान एंबेसी में उसके साथ फोटो खिंचवाई। पाक जासूस होने के आरोप पर नवांकुर ने कहा कि मेरे पिता ने 20 साल सेना में सर्विस की। ताऊजी एयरफोर्स में रहे। मुझे देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है। नवांकुर ने ये भी कहा कि पाक एंबेसी की पार्टी में 500 इंडियंस थे। वह पाकिस्तान जाने वाले यूट्यूबरों को वहां बुलाते हैं। चैनल से 4 वीडियो डिलीट करने की बात पर नवांकुर ने कहा कि वह हनीमून की वीडियो थीं…
Read More
‘यात्री डॉक्टर’ वाले नवांकुर बोले
