यूक्रेनी सेना की कैद से गुजरात के एक छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन ने वीडियो मैसेज भेजा है। इसमें भारतीय युवाओं से किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में शामिल न होने की अपील की है। यह वीडियो सोमवार को सामने आया। उसका आरोप है कि रूस में उसे एक झूठे ड्रग्स मामले में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और जबरन रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। हुसैन को अभी यूक्रेन में कहां रखा गया है इसकी जानकारी नहीं है। यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने हुसैन के वीडियो गुजरात में उसकी मां को भेजे। उनसे रूसी सेना में फंसाए जा रहे भारतीयों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा। मां ने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है। इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी में होगी। वीडियो में गहरे हरे रंग की जैकेट पहने है हुसैन पुतिन के भारत दौरे पर PM मोदी ने उठाया था मुद्दा रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे (4-5 दिसंबर…
Read More